फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल आयुक्त ने उड़ाया गन से गुलाल, पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर जमकर थिरकें

Thu, 09 Mar 2023 03:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुधवार को शहर की कानून व्यवस्था संभालने के बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में रंग-गुलाल उड़ाया। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने खिलौना बंदूक से गुलाल उड़ाया। पुलिसकर्मियों की टोलियां डीजे की धुन पर जमकर थिरकी।
विज्ञापन
1 of 3
भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में गुरुवार को पुलिस ने जमकर होली खेली। बुधवार को शहर की कानून व्यवस्था संभालने के बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में रंग-गुलाल उड़ाया। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने खिलौना बंदूक से गुलाल उड़ाया। पुलिसकर्मियों की टोलियां डीजे की धुन पर जमकर थिरकी।

 
विज्ञापन

2 of 3
भोपाल में पुलिसकर्मियों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह से ही शहर के थानों में पुलिस कर्मियों ने रंग गुलाल खेलना शुरू कर दिया। सुबह 10.30 बजे पुलिसकर्मियों ने आयुक्त कार्यालय में जमकर होली मनाई। यहां पर वाटर केनन मशीन से पुलिस कर्मियों के ऊपर पानी की बौछार की गई। पुलिस आयुक्त, डीसीपी, एसीपी, पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भोपाल पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के साथ अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें मंगलवार और बुधवार को शहर में लोग सुरक्षित तरीके से होली का त्यौहार मना सके इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। गुरुवार को सभी थानों के साथ ही पुलिस आयुक्त कार्यालय में होली मिलन समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें