फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बारिश में छाता थाम प्रचार में जुटे शिवराज और कमलनाथ, दिग्विजय ने भीगकर जारी रखा जनसंपर्क का सिलसिला

Mon, 04 Jul 2022 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: बारिश में छाता थाम प्रचार में जुटे शिवराज और कमलनाथ, दिग्विजय ने भीगकर जारी रखा जनसंपर्क का सिलसिला
विज्ञापन
1 of 4
बारिश में जारी चुनाव प्रचार - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है। सीएम शिवराज जहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में खुद सड़कों पर उतरे हैं तो वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी उनसे पीछे नहीं हैं। निकाय चुनाव को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस जी जान से जुटी हैं। झमाझम बारिश के बीच भी दिग्गज नेता छाता थामें चुनाव प्रचार कर रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
छाता लगाकर प्रचार करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश से बचने सीएम ने थामा छाता
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार रोड शो और सभाएं कर रहे हैं। सीएम खुद हर जिले में जाकर रैली और रोड शो के जरिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं एक-एक दिन में दो-दो शहरों में भी सीएम शिवराज जाकर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को सीएम शिवराज भोपाल में चुनावी प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, बारिश के बीच भी सीएम ने प्रचार बंद नहीं किया, बल्कि छाता लगाकर रोड शो करते रहे।
विज्ञापन

3 of 4
बारिश में रोड शो करते कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ ने बरसते पानी में किया रोड शो
पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। कमलनाथ की साख दांव पर लगी है, इसलिए बारिश के बीच भी वे रूक नहीं रहे हैं। बीते 1 जुलाई को कमलनाथ ने अपने गढ़ छिंदवाड़ा में रोड शो किया। इस दौरान तेज बारिश होने लगी, तब भी कमलनाथ ने रोड शो जारी रखा, हालांकि कुछ समय बाद वह खुली जीप से उतरकर कार में बैठ गए। रविवार को भी कमलनाथ ने खंडवा में बरसते पानी में चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

4 of 4
बारिश में प्रचार करते दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश में नहीं रूका दिग्विजय का प्रचार अभियान
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कमलनाथ की तरह ही इस निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह भोपाल के अलग-अलग वार्ड में प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील कर रहे हैं। रविवार को जब दिग्विजय सिंह भोपाल के वार्ड क्रमांक 8 में प्रचार कर रहे थे, तो तेज बारिश होने लगी। दिग्विजय सिंह ने बारिश के चलते प्रचार रोका नहीं बल्कि पैदल बारिश में भीगते हुए ही प्रचार करने आगे बढ़ गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें