फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: गुरू कृष्णा मिश्रा ने वंदे भारत ट्रेन में कराया योग, गृहमंत्री ने बंदियों संग किया योगाभ्यास

Wed, 21 Jun 2023 10:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के योग गुरू कृष्णा मिश्रा ने योग दिवस की शुरुआत भोपाल- दिल्ली भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-1 से की। सूर्योदय के साथ 5:42 पर योग प्राणायाम से शुरुआत की। इसके बाद सभी कोच में उन्होंने यात्रियों को योग कराया।
विज्ञापन
1 of 3
वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को को कृष्णा मिश्रा ने कराया योग - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को अलग-अलग जगह कई कार्यक्रम हुए। सुबह रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सबसे पहले योग शुरू हुआ। ट्रेन में योग गुरू कृष्णा मिश्रा ने यात्रियों को योग कराया। इसके बाद नई जेल में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और अटल पथ पर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। 

 
विज्ञापन

2 of 3
योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने वंदे भारत ट्रेन में कराया योग - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के योग गुरू कृष्णा मिश्रा ने योग दिवस की शुरुआत भोपाल- दिल्ली भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस कोच सी-1 से की। सुबह 5:42 पर योग प्राणायाम से शुरुआत की। इसके बाद सभी कोच में उन्होंने यात्रियों को योग कराया। इस अवसर पर योग गुरू मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष योग की थीम वसुदेव कुटुंबकम है, जिसको सिर्फ योग ही सार्थक कर सकता है। योग का संबंध सिर्फ आपके शरीर श्वास से है, जो सभी के समान हैं। यात्रियों ने भी ट्रेन में योग की पहल की प्रशंसा की। योग गुरू ने बताया कि वह दिल्ली से भोपाल वापस भी वंदे भारत में आएंगे और यात्रियों को हर आंगन योग का संदेश देंगे।  

योग गुरु ने बताया कि शिखर आसन जिससे रीड की हड्डी सीधी रहती है और थकान दूर होती है। उन्होंने ग्रीवा संचालन, सिटिंग सूर्य नमस्कार पितृ प्राणायाम कराया। उन्होंने कहा कि बैठे रहने पर सबसे ज्यादा कंधे और गर्दन का मूवमेंट होता है। उन्होंने चक्रासन समेत अन्य योग कराकर उनके लाभ बताएं। योग गुरू ने आयुष्मान मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि ओम का उच्चारण हटा कर इसे पूर्ण रूप से मानवता को समर्पित किया है। भोपाल के यात्री विजय केलकर ने कहा कि चलती ट्रेन में योग करने का अनुभव पहली बार किया है। इससे नींद ही उड़ गई। श्वेता पारिख ने कहा कि प्राणायाम करने के बाद शरीर हल्का मन शांत लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नई जेल परिसर में किया योग - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री ने बंदियों के साथ किया योग
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नई सेंट्रल जेल में बंदियों के साथ योग किया। इस अवसर पर जेल महानिदेशक अरविंद कुमार, एडीजी अशोक अवस्थी समेत अन्य अधिकारी और बंदी उपस्थित थे। गृहमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकमनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि सोच है कि आज 180 देश एक साथ योग कर रहे हैं। यह विश्व गुरू बनने जैसा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन और मस्तिष्क होता है। सभी लोग स्वस्थ्य हो तो राष्ट्र समृद्ध होता है। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए योग दिवस के आयोजन को संपूर्ण विश्व ने अंगीकार और स्वीकार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें