फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संघ के शताब्दी वर्ष पर राजधानी में भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने बढ़ाई राष्ट्रभक्ति की भावना

Sun, 12 Oct 2025 07:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को भव्य पथ संचलन आयोजित हुए। विभिन्न नगरों में हजारों स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
1 of 4
तात्या टोपे स्टेडियम में आरएसएस का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न नगरों में हुए इन पथ संचलनों ने अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभावना का सशक्त संदेश दिया। सबसे बड़े आयोजन टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुए पथ संचलन में करीब दो हजार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। यह संचलन टीटी नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर थाने के सामने से होते हुए रोशनपुरा चौराहा और रंगमहल टॉकीज से होकर पुनः स्टेडियम पर समाप्त हुआ। पथ संचलन में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता और विभिन्न सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल के साथ सड़कों पर खड़े नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरा वातावरण राष्ट्रगान, जयघोष और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें-  MP News: CS ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

 
विज्ञापन

2 of 4
आरएसएस का पथसंचलन - फोटो : अमर उजाला
महावीर नगर में 177 स्वयंसेवकों का अनुशासित प्रदर्शन
संघ के तात्या टोपे जिले के महावीर नगर स्थित शिवाजी बस्ती में भी पथ संचलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। लिंक रोड नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर एवं बाल उद्यान से प्रारंभ यह संचलन अर्जुन नगर, सरस्वती शिशु मंदिर, दुर्गा नगर और पांच नंबर क्षेत्र से होकर पुनः बाल उद्यान पर समाप्त हुआ।
इसमें 177 स्वयंसेवक ढाई किलोमीटर तक अनुशासित कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना और अनुशासन का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला प्रचारक धर्मेंद्र सोनकिया ने कहा कि “संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की दिशा में एक संकल्प यात्रा है। पंच परिवर्तन की यात्रा भाषणों का विषय नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन से समाज परिवर्तन का मार्ग है। उन्होंने कहा कि यह पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के वर्षभर के परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक है। मुख्य अतिथि के रूप में आयरनमैन और सहनशक्ति कोच प्रवीण सपकाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक और राष्ट्रीय अनुशासन के माध्यम से ही समाज में सशक्त परिवर्तन संभव है। आयोजन की अध्यक्षता नगर कार्यवाह मथुरा प्रसाद राजपूत ने की।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: पेनक्रियाज में आई गंभीर चोट ने ली उदित की जान, आरोपी आरक्षकों को किया गया गिरफ्तार

 
विज्ञापन

3 of 4
पथसंचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया - फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर में करुणाधाम आश्रम से हुआ पथ संचलन
संघ शताब्दी वर्ष के तहत नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में भी सुबह 9:30 बजे से पथ संचलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदेश शांडिल्य जी महाराज ने की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि “कलयुग में संघ शक्ति ही राष्ट्र की रक्षा कर सकती है। अधिकारों की अपेक्षा दायित्व पालन का भाव आवश्यक है। मुख्य वक्ता प्रांत सह-संपर्क प्रमुख गिरीश जोशी ने संघ की शताब्दी यात्रा, उद्देश्यों और ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा पर विस्तृत विचार रखे। उन्होंने कहा कि “संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और अंततः राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने करुणाधाम आश्रम से आकृति गार्डन, गोमती नगर, आकाश नगर और नया बसेरा मार्ग से होते हुए पुनः आश्रम तक पथ संचलन किया। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कप्तान सिंह सोलंकी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

4 of 4
रोशनपुरा चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
पथ संचलन के आयोजन के बाद कुछ समय के लिए न्यू मार्केट क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति बन गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें