मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को दिल्ली प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट कर राज्य से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर संवाद किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।