फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज ने लाड़ली बहनों के घर जाकर स्वीकृति पत्र सौंपे, बोले- यह योजना सामाजिक क्रांति की वाहक

Thu, 01 Jun 2023 01:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े। उन्हें परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
1 of 4
सीएम ने पात्र महिलाओं को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटे - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। चुनावों से ठीक पांच महीने पहले लाड़ली बहना योजना लॉन्च की गई है। इसके तहत हर पात्र महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि डाली जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जून से होगी। पात्र महिलाओं का चयन हो चुका है और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को उनके घर जाकर स्वीकृति पत्र सौंपा है। इस दौरान मुख्यमंत्री भोपाल के दुर्गानगर पहुंचे। वहां महिलाओं से बात की।  
विज्ञापन

2 of 4
बहनों ने सीएम का तिलक लगाकर स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी यह योजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मेरी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जिए। इसके लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 जून से खातों में पैसे आना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
हम मिलकर स्वीकृति पत्र बहनों तक पहुंचाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े। उन्हें परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के आवेदन पात्र हुए। इसमें से दो लाख आवेदनों पर आपत्ति प्राप्त हुई थी। सरकार पात्र महिलाओं को एक जून से नौ जून तक स्वीकृति पत्र का वितरण करेगी। इसके बाद 10 जून को सभी के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले जाएंगे। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें