मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए जाना कि सरकारी योजनाओं के कारण उनकी आजीविका और जीवन स्तर में किस तरह बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कुकरू को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित मावा और रबड़ी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मावा बनाने की पूरी प्रक्रिया देखी, समूह द्वारा तैयार उत्पादों का स्वाद लिया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समूह की आय, सरकारी सहायता और स्वरोजगार से जुड़े अनुभवों की जानकारी भी ली।
ये भी पढ़ें-
सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: 2027 होगा 'युवा वर्ष', जनवरी में भोपाल में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट