मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सौजन्य भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में निवेश पर आकर्षक अनुदान दिए जा रहे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में होटल, अस्पताल, एआई, ड्रोन, सेमीकंडक्टर निर्माण सहित कई क्षेत्रों में निवेश पर आकर्षक अनुदान दिए जा रहे हैं। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जा रहे हैं। रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, आईटी और पेट्रोकेमिकल्स जैसे सेक्टर्स में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों को समान अवसर मिल रहे हैं और मध्यप्रदेश इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा राजस्थान और मध्यप्रदेश भाई - भाई, हम सांझा विरासत लेकर चल रहे। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच बढ़ते औद्योगिक सहयोग की सराहना करते हुए डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और उद्यमिता को आर्थिक विकास की कुंजी बताया।
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, महिला का सिर फोड़ा, स्कूटर में लगाई आग
एमपी टियर-2 शहरों में टेक्नोलॉजी सेक्टर का नेतृत्व कर रहा
समिट में अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश टियर-2 शहरों में टेक्नोलॉजी सेक्टर का नेतृत्व कर रहा है। भोपाल में प्रस्तावित एआई एवं नॉलेज सिटी, डेटा सेंटर नीति, सेमीकंडक्टर और ड्रोन पॉलिसी निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों और वैश्विक उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन संवाद कर मध्यप्रदेश में रणनीतिक निवेश और दीर्घकालिक साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की। विशेष एमपी पवेलियन में स्टार्ट-अप्स और कंपनियों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश अनंत संभावनाओं का केंद्र है और आने वाले वर्षों में यह देश के औद्योगिक और नवाचार मानचित्र पर अग्रणी भूमिका निभाएगा।