फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैरसिया में सुनी ‘मन की बात’, स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

Sun, 28 Sep 2025 03:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैरसिया में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना और स्वदेशी अपनाने व महिला शक्ति को सम्मान देने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने लाड़ली बहनों और किसानों के लिए अहम घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन
1 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बैरसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ कार्यक्रम सुना और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ''एक पेड़ मॉ के नाम'' अभियान के तहत पौधारौपण भी किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई और स्वदेशी उत्पादों की स्टाल का अवलोकन कर उत्पादों की खरीददारी की।  कार्यक्रम के बाद सीएम ने भोपाल के नजदीकी जगदीशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अपनी खूबसूरती और संसाधनों के लिए विशेष पहचान रखता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से छोटे कारोबारियों और स्थानीय दुकानों से वस्तुएं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा योगदान दे सकते हैं।  

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  18 IAS और 8 SAS अफसरों के तबादले

 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम ने स्वदेशी उत्पादों के स्टाल का अवलोकन कर उत्पादों की खरीददारी की - फोटो : अमर उजाला
किसानों के हित में भावांतर योजना
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी से कम दाम मिलने पर भावांतर योजना के जरिए अंतर की राशि उपलब्ध कराएगी। सोयाबीन उत्पादक किसानों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत 3 पौधे भेंट किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में दशहरे के बाद आरएसएस का पथ संचलन, 2 अक्टूबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

महिला शक्ति को नमन
सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में नौसेना की महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा का उल्लेख करने पर कहा कि यह भारत की नारी शक्ति की अदम्य ताकत और साहस का प्रतीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें