बीन बजाते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के गेटअप में विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर लेटकर सरकार पर परिवहन घोटाले, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के विधायकों ने बीन बजाकर उन्हें उठाने की कोशिश की। करीब दस मिनट तक बीन बजाने के बाद भी कुंभकरण नहीं जागा तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अलग से प्रयास किए, तब जाकर कुंभकरण नींद से जागा। उसके जागने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कुंभकरण से पूछा कि क्यों नहीं जाग रहे थे, तब उसने खुद को सरकार बताते हुए कहा कि मेरी जब इच्छा होगी तभी जागूंगा।