सागर के खुरई में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करते मेघवाल और सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
धारा 370 के खिलाफ थे बाबा साहेब
मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने भी धारा 370 का विरोध किया था। संविधान लिखते समय उन्होंने कहा था कि यह एकीकरण का वक्त है। इस वजह से धारा 370 को अस्थायी तौर पर डाला है। वे नहीं चाहते थे कि धारा 370 को लंबे समय तक कायम रखा जाए।
सिंह बोले- अध्ययन करने में मदद मिलेगी
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका प्रयास से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलते हर वर्ग का विकास हो रहा है। सबके प्रयासों का ही असर है कि खुरई नंबर वन बना है। खुरई में बना आंबेडकर संग्रहालय अपने आप में अद्भुत है। यहां पर आकर लोग संविधान निर्माता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटा सकेंगे। उन पर शोध कर सकेंगे।