एमपी नगर में डीबी मॉल स्थिति रेस्टारेंट (Bercos) अलाकृटि के खाने में केचुआ पाए जाने पर तत्काल रूप से फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने मामले में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन
1 of 2
डीबी मॉल के रेस्टारेंट में खाने में कीड़ा निकलने पर लाइसेंस निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल के एमपी नगर स्थित डीबी मॉल स्थित रेस्टारेंट (Bercos) अलाकृटि के खाने में केचुआ पाए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टारेंट का फूल लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
भोपाल जिले के कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान अंतर्गत मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री विक्रय करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत ही एमपी नगर में डीबी मॉल स्थिति रेस्टारेंट (Bercos) अलाकृटि के खाने में केचुआ पाए जाने पर तत्काल रूप से फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने मामले में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद खाद्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद निर्देश दिए गए थे, निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट का फ़ूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।
वही 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट ओर लेबल के कॉफी परोसने वाले "Theka Coffe" के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। विक्रय हेतु उपलब्ध मिल्क शेक और कॉफी के सैंपल जप्त किये गए।