फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में आंबेडकर संग्रहालय का लोकार्पण, मेघवाल बोले- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का विरोध किया

Fri, 14 Apr 2023 05:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सागर जिले के खुरई में डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब को लेकर झूठ बोलती है। वह कहती है कि बाबा साहेब हमारे हैं। जबकि कांग्रेस ने उनका हर समय विरोध किया। 
 
विज्ञापन
1 of 3
संग्रहालय का अवलोकन करते मेघवाल और भूपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय का लोकार्पण किया। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस कहती है कि बाबा साहेब हमारे हैं। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस ने हमेशा उनका विरोध किया। उन्हें चुनाव हरवाए। इतना ही नहीं अंतरिम सरकार में जब मंत्री बनाना था तो उनकी जगह जगजीवन राम को आगे कर दिया, जबकि बाबा साहेब उस समय दलितों के नेता हुआ करते थे। 

यह संग्रहालय एक एकड़ जमीन पर तीन करोड़ रुपये की लागत से बना है। लोकार्पण अवसर पर मेघवाल के साथ ही मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और अन्य लोग मौजूद थे। मेघवाल ने कहा कि भीमराव जी का लोगों ने सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया। इतिहास न्याय करता है। श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जब उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से कहा था कि आप किसी विद्वान व्यक्ति के खिलाफ अपना उम्मीदवार क्यों खड़ा कर रहे हैं? तब पंडित नेहरू ने कहा था कि आंबेडकर हमारे आलोचक हैं। इस वजह से हम उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। कांग्रेस बाबा साहेब को लेकर झूठ बोल रही है। कांग्रेसी कहते हैं कि बाबा साहेब तो हमारे हैं। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा था। कांग्रेस ने ही बाबा साहेब को 1952 और 1953 का चुनाव हरवाया था। इतिहास में जो गलत लिखा है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ठीक कर रहे हैं। महाराष्ट्र के भंडारा से जब बाबा साहेब चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके इलेक्शन एजेंट दत्तोपंत ठेंडड़ी थे। इतना ही नहीं अंतरिम सरकार में जब नेहरू जी से मंत्रियों के नाम मांगे गए तो उस लिस्ट में बाबा साहेब का नाम नहीं था। नेहरू ने दलितों की ओर से जगजीवन राम का नाम आगे कर दिया था जबकि उस समय दलितों के नेता बाबा साहेब ही थे। 
 
विज्ञापन

2 of 3
सागर के खुरई में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करते मेघवाल और सिंह। - फोटो : अमर उजाला
धारा 370 के खिलाफ थे बाबा साहेब
मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने भी धारा 370 का विरोध किया था। संविधान लिखते समय उन्होंने कहा था कि यह एकीकरण का वक्त है। इस वजह से धारा 370 को अस्थायी तौर पर डाला है। वे नहीं चाहते थे कि धारा 370 को लंबे समय तक कायम रखा जाए।  

सिंह बोले- अध्ययन करने में मदद मिलेगी
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका प्रयास से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलते हर वर्ग का विकास हो रहा है। सबके प्रयासों का ही असर है कि खुरई नंबर वन बना है। खुरई में बना आंबेडकर संग्रहालय अपने आप में अद्भुत है। यहां पर आकर लोग संविधान निर्माता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटा सकेंगे। उन पर शोध कर सकेंगे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सागर में संग्रहालय का मुआयना करते हुए मेघवाल और सिंह। - फोटो : अमर उजाला
संग्रहालय की मुख्य विशेषताएं-
  • संग्रहालय का निर्माण आधुनिक डिजाइन एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर किया गया है।
  • बाबा साहेब के जीवन वृतांत से संबंधित फोटोग्राफ का संग्रह वॉल पैनलिंग के माध्यम से वीथिका में प्रदर्शित है।
  • प्रोजेक्टर रूम बनाया है, जिसमें बाबा साहेब का जीवन वृतांत प्रेरणा स्वरूप प्रदर्शित किया जाएगा।
  • संग्रहालय में एक लाइब्रेरी भी बनाई है, जिसमें बाबा साहेब के विचारों का संकलन है। 
  • एक कक्ष में बाबासाहेब के पंचतीर्थ की जानकारी भित्तिचित्र के माध्यम से प्रदर्शित की गई है।
  • टच स्क्रीन के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन वृतांत की जानकारी भी डिजिटल रूम में देखी जा सकती है। 
  • संग्रहालय में बाबा साहेब आंबेडकर की दो प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें