फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: सीएम मोहन यादव ने भोपाल में मनाई होली, प्रदेश वासियों को दिया खास संदेश

Fri, 14 Mar 2025 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रंगों के पर्व होली पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम हाउस में कार्यकर्ताओं के संग होली मनाई। मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम हाउस में मनी मुख्यमंत्री मोहन यादव की होली - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ सीएम आवास में होली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'आज भोपाल में होली रे रसिया' गाया। राधा-कृष्ण पर फूल बरसाए।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल की होली की तस्वीरें... भस्म आरती के बाद अर्पित किया गुलाल, मस्तक पर सजा त्रिपुंड

 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम हाउस में मनी मुख्यमंत्री मोहन यादव की होली - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में आयोजित होली समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लोगों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली के उत्साह को और बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान किया। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर संदेश भी दिया कि होली खुशियों का त्यौहार है, होली बंधुत्व का प्रतीक है... होली समरसता का पर्व है, होली आनंद का उत्सव है... हम सभी का सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में ऋतुओं के आधार पर उत्सव मनाए जाते हैं। होली तो आनंद, उत्सव और खुशियों का पर्व है। आज होली के मंगल पर्व पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "होली मिलन समारोह" में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ रंगों के त्यौहार का गुलाल और गुलाब के फूलों से आनंद लिया। मेरी ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई। 

ये भी पढ़ें- सुबह 7 बजे से होली का धमाल, सड़कों पर उमड़ा रंगों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम हाउस में मनी मुख्यमंत्री मोहन यादव की होली - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले सीएम ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर पूजन-अर्चना कर गोकाष्ठ से निर्मित होलिका का दहन किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्री हरि से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से नकारात्मकता, भेदभाव और दुःख का नाश हो, बुराई और असत्य पर भक्ति की विजय का यह पर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशियां लेकर आए, सामाजिक समरसता और स्नेह के बंधन मजबूत हों, यही कामना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सांसद-विधायक भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मैहर में शांतिपूर्ण होली और नमाज के लिए प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च कर लोगों की ये अपील

देखें तस्वीरें


 

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम को गुलाल लगाया
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डमरू बजाया। त्रिशूल संभाल कर होली का जश्न मनाया।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें