हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रसत हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े की दुकान चलाता था प्रीत आहुजा
पुलिस ने बताया कि कार प्रीत आहुजा के भाई कमलेश आहुजा की थी। प्रीत खुद कपड़े की दुकान चलाता था। 25 वर्षीय मृतक विशाल डाबी, पिता राजू डाबी, निवासी आरा मशीन रोड बैरागढ़, कपड़े की दुकान में काम करता था। तीसरा मृतक पंकज सिसोदिया, पिता चंपकलाल सिसोदिया, उम्र 25 वर्ष, चंचल चौराहे पर स्थित साइकिल की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। घायल कुणाल कंडारे भी कपड़े की दुकान में कार्यरत है। घटना के समय कार प्रीत चला रहा था और विशाल अगली सीट पर बैठा था।