फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Gaurav Diwas: अगले साल से एक जून को भोपाल में अवकाश, शिवराज ने खुद उठाया कचरा उठाया

Thu, 01 Jun 2023 07:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल गौरव दिवस पर अगले वर्ष से भोपाल में 1 जून को भोपाल विलीनीकरण और भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। भोपाल के इतिहास के लिए शोध संस्थान बनेगा। जो भोपाल के पूरे इतिहास पर शोध करेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झंडा फहराया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गेट पर विलीनीकरण दिवस पर गुरुवार सुबह झंडा वंदन किया। उन्होंने एलान किया कि अगले वर्ष से भोपाल में एक जून को भोपाल विलीनीकरण और भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। 


विज्ञापन

2 of 4
शहीदों को याद किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले वर्ष से भोपाल गौरव दिवस पर एक जून को भोपाल में अवकाश रहेगा। आने वाली पीढ़ी भोपाल के इतिहास से रू-ब-रू हो सके, इस उद्देश्य से भोपाल के इतिहास पर केंद्रित शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भोपाल गौरव दिवस पर भोपाल गेट पहुंच कर सफाई मित्रों का सम्मान किया। उन्होंने भोपाल विलीनीकरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असंख्य लोगों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्ष के परिणामस्वरूप देश की स्वतंत्रता के 2 साल बाद एक जून 1949 को भोपाल, भारत का अभिन्न अंग बना।

मुख्यमंत्री ने रंग-गुलाल, पुष्प-वर्षा और आतिशबाजी के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने जन-गण-मन गान के बाद भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित की और मशाल जला कर विलीनीकरण के शहीदों का स्मरण किया। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने भोपाल विलीनीकरण आंदोलन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को यह नहीं मालूम कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होने के साथ भोपाल स्वतंत्र नहीं हुआ था। नवाब ने भोपाल के भारत में विलय से इंकार कर दिया था। इस स्थिति में भोपाल में विलीनीकरण आंदोलन आरंभ हुआ। उन्होंने श्रद्धेय उद्धव दास मेहता, बालकृष्ण गुप्ता और डॉ. शंकर दयाल शर्मा के संघर्ष का स्मरण करते हुए बोरास के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग 100 सफाई मित्रों का शॉल पहना कर सम्मान किया। जानकारी दी गई कि भोपाल के सभी वार्डों में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

3 of 4
भोपाल के गौरव दिवस 1 जून को अगले साल से अवकाश - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने झंडा वंदन के बाद मशाल प्रज्जवलित कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, मुख्यमंत्री ने भोपाल गेट पर स्वच्छता सैनिकों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

4 of 4
भोपाल गौरव दिवस पर कई जगह कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
शाम को श्रेया और मनोज मुंतशिर का प्रोग्राम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गौरव दिवस पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सैनिकों के साथ हेमू कालानी कॉलोनी प्रभु नगर में भाग भी लिया। इसके बाद दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर-7 में लाडली बहनों के घर पहुंच कर उनसे चर्चा की। शाम 6:30 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में गायिका श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर की रंगारंग प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर भोपाल के इतिहास पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया है। सभी कार्यक्रमों में आम जनता प्रवेश निशुल्क है। इसमें किसी प्रकार का कोई कार्ड या पास की कोई आवश्यकता नहीं है।  


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें