गर्मी बढ़ते ही गन्ने के जूस और आमरस की मांग बढ़ जाती है। इसकी आड़े में मुनाफा कमाने वाले लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ करने से नहीं डरते हैं। ऐसे मिलावटखोरों पर भोपाल के खाद्य विभाग की टीम शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को टीम ने 25 दुकानों की जांच की। इसमें आमरस के नमूने लिए गए। वहीं, टीम जल्द ही बर्फ की फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण करेगी।