सफाई कर्मियों ने साढ़े तीन घंटे में कर दिया सब चकाचक
- फोटो : अमर उजाला
महापौर और आयुक्त के निर्देशन में कार्य
महापौर श्रीमती मालती राय और निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में नगर निगम ने इस कार्य को तत्परता से पूरा किया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सोमवार दोपहर 3 बजे हुआ और केवल साढ़े तीन घंटे में सफाई मित्रों की टीम ने इज्तिमा स्थल, पंडालों, कंट्रोल रूम, कार्यालय, फूड जोन, पार्किंग स्थलों और आसपास के प्रमुख मार्गों की सफाई को संपूर्ण रूप से पूरा किया।
इस सफाई अभियान में 47 वाहनों (29 डंपर, 10 मैजिक, 8 फागर) और 4.5 क्यूबिक मीटर क्षमता के 20 कंटेनरों का उपयोग किया गया। इसके अलावा 10 सीवेज क्लीनिंग मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया, ताकि इज्तिमा स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से साफ किया जा सके।