फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Baba Padyatra: धीरेंद्र शास्त्री की एकता यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, सड़क पर बैठ खाई पूड़ी

Sun, 16 Nov 2025 04:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सड़क के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समरसता और एकता का हर प्रयास प्रशंसनीय है। आज बागेश्वर धाम की इस पदयात्रा में शामिल होकर सौभाग्य का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम डॉ. यादव बाबा बागेश्वर के साथ प्रसाद ग्रहण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में रविवार का दिन धार्मिक आस्था और उत्साह से भर गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इसी दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे और यात्रा में सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा जैत गांव से शुरू होकर करीब 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पावन नगरी वृंदावन पहुंची। मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन, जयकारों और धर्मोत्सव के साथ माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष रूप से निगरानी की गई।

ये भी पढ़ें-  MP News: मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे, वह फर्जी समाज सुधारक थे
विज्ञापन

2 of 3
सीएम डॉ. यादव बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के साथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर यात्रा में हिस्सा लिया और सड़क पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने पूड़ी, अचार और मिर्च के साथ आयोजित सामूहिक जलपान में सहभागिता की। यात्रियों से बातचीत के दौरान सीएम ने सभी की आस्था और ऊर्जा की प्रशंसा की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एकता यात्रा में शाहुल हुए - फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र शास्त्री के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समरसता और एकता का हर प्रयास प्रशंसनीय है। आज बागेश्वर धाम की इस पदयात्रा में शामिल होकर सौभाग्य का अनुभव हो रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज जुड़ता है और हमें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पदयात्रा के अंतिम दिन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पदयात्रा को संतों की परंपरा और सनातन संस्कृति का भव्य उत्सव बताया।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम शाजापुर को देंगे सौगात, 8,174 करोड़ की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें