कटनी स्थित अर्चना तिवारी का घर।
- फोटो : अमर उजाला
बीमार होकर घर लौटे भाई और बड़े पापा
15 अगस्त को जीआरपी की टीम ने भोपाल से लेकर से कटनी के बीच अर्चना की खोजबीन की। जांच में इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी जीआरपी को भी शामिल किया गया। भोपाल जीआरपी ने सभी थानों और एसपी को रेडियो मैसेज के जरिए अर्चना की जानकारी साझा की। लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अर्चना की तलाश में उसके तीन भाई और बड़े पापा बाबू प्रकाश तिवारी भी जुटे हुए थे। लेकिन, होने के कारण वे 17 अगस्त को वापस घर लौट आए।