फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Birthday: मध्यप्रदेश से है अमिताभ बच्चन का खास नाता, इस शहर में है महानायक की ससुराल

Tue, 11 Oct 2022 07:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Amitabh Bachchan Birthday: मध्यप्रदेश से है अमिताभ बच्चन का खास नाता, इस जिले में है महानायक की ससुराल
विज्ञापन
1 of 3
मध्यप्रदेश का भोपाल शहर अमिताभ बच्चन की ससुराल है - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानि की 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। रात से ही उनके बंगले जलसा के बाहर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस बॉलीवुड के शहंशाह को फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक में बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन वैसे तो अपने फिल्मी करियर के चलते बीते कई दशकों से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन उनका देश के दिल मध्यप्रदेश से भी एक खास नाता है। आसान शब्दों में कहें तो देश का दिल सदी के महानायक की ससुराल है। हालांकि यह बात बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आइए आपको अमिताभ और जया बच्चन की शादी का एक किस्सा बताते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
भोपाल में रहता है जया बच्चन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
श्यामला हिल्स में रहता है जया का परिवार 
गुजरे दौर की बेहतरीन अदाकारा जया भादुड़ी बच्चन का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में 9 अप्रैल 1948 को हुआ था। जया की मां इंदिरा भादुड़ी हाउस वाइफ है, जबकि उनके पिता तरूण भादुड़ी पेशे से पत्रकार रहे। जया के बचपन में ही परिवार जबलपुर से भोपाल शिफ्ट हो गया था। आज भी अमिताभ बच्चन की सास का घर भोपाल के श्यामला हिल्स पर स्थित है। हाल ही में दुर्गा पूजा के मौके पर जया बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भोपाल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
होटल इंपीरियल सैबर भोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल में हुआ था शादी का रिसेप्शन
अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी बच्चन की शादी 3 जून 1973 को हुई थी। शादी के बाद अमिताभ और जया की रिसेप्शन पार्टी भोपाल में भी आयोजित की गई थी। इसके लिए होटल इंपीरियल सैबर में खास इंतजाम किए गए थे। अमिताभ-जया की शादी के रिसेप्शन के बाद होटल लाइमलाइट में आ गया था और इसकी प्रसिद्धि काफी बढ़ गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें