पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तुरंत एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। शिक्षकों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घायल बच्चों और शिक्षक को पहले चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चार बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। घायलों का इलाज जारी है, घायल बच्चों में आकांक्षी पिता रामकिशोर, काजल पिता शंकर, ओमप्रकाश पिता शिशु पाल, रंजीत पिता रामनाथ, अर्णव पिता धन्नू शामिल हैं।