फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: छह किमी के दायरे में टोल टैक्स छूट की मांग के लिए टोल प्लाजा पर चक्काजाम, पुलिस ने कॉलर पकड़कर हटाया

Fri, 16 Aug 2024 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल में इंदौर फोरलेन पर गढ़ा गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है, जिसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ये टोल प्लाजा अवैध है। उन्होंने चक्काजाम करने का कोशिश की। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उन्हें वहां से हटा दिया। 
विज्ञापन
1 of 3
बैतूल पुलिस और प्रदर्शनकारी में नोकझोक भी हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
टोल टैक्स में छूट के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और कांग्रेसियों को पुलिस सख्ती का सामना करना पड़ा है। इन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मी द्वारा आंदोलन कर रहे लोगों को कॉलर पकड़कर के हटाया तो वहीं कुछ लोगों पर लाठियां भी चलाईं।

दरअसल मध्यप्रदेश के बैतूल में इंदौर फोरलेन पर गढ़ा गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है, जिसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ये टोल प्लाजा अवैध है। इसके अलावा ग्रामीणों की यह भी मांग है कि 6 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों को टोल टैक्स में छूट दी जाए। अपनी इसी मांग को लेकर ग्रामीण और कांग्रेसियों ने 15 अगस्त को गढ़ा टोल प्लाजा के आसपास चक्काजाम का आव्हान कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 3
बैतूल में टोल पर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने सख्ती से हटाया - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों के समर्थन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी भी शामिल हुए। जैसे ही चक्काजाम शुरू हुआ तो पुलिस ने बलपूर्वक इन्हें हटाया। इस दौरान कुछ लोगों को कॉलर पकड़कर के हटाया तो कुछ लोगों पर लाठियां भी चलाईं। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। इस आंदोलन को लेकर चिचोली तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहे थे इन्हें बलपूर्वक हटाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बैतूल में ग्रामीणों ने टोलटैक्स का विरोध किया। - फोटो : सोशल मीडिया
आंदोलन में शामिल ग्रामीण मनोज घोटे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का कहना है कि 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए। यह टोल प्लाजा जो बना है यह मिलानपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है और यह अवैध है। 15 दिन पहले इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। आज धरना और चक्का जाम करने पहुंचे थे। 5 मिनट भी नहीं बैठे और टीआई ने गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर थाने ले गए। कुछ लोगों पर लाठी भी चलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें