फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani Road Accident: गाय को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक, नीचे दबने से चार की मौत, इनमें एक परिवार के तीन

Sat, 26 Oct 2024 01:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

Barwani Road Accident: ट्रक महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर लुधियाना की ओर जा रहा था। इस बीच सेंधवा नगर के हाई स्कूल के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
ट्रक के नीचे दबने से चार की मौत। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे में एक गाय को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क से गुजर रहे लोगों पर पलट गया। इससे चार लोग उसके नीचे दब गए, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रक को हटवाया, जिसके बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। रात में शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मरने वालों में एक परिवार के तीन लोग समेत अन्य व्यक्ति शामिल हैं। हादसे में गाय की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन

2 of 3
सड़क पर रखे शव। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के सेंधवा नगर में गवर्नमेंट हाई स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक रात करीब एक बजे पलट गया। ट्रक क्रमांक MH 18 BG 7612 ने पहले सड़क पर खड़ी गाय को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह बाइक सवार दो लोगों और सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। हादसे के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्रेन के जरिये ट्रक को सीधा कराया और शव बाहर निकाले। शवों की पहचान रिंगनिया (40) उसके बेटे जितेंद्र (18) और भतीजे बबलू (17) के रूप में हुई है। वहीं, चौथा मृतक श्यामलाल (35) है। चारों मृतक साथ में मजदूरी करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
क्रेन से हटाया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
मिर्ची लेकर जा रहा था ट्रक 
बताया गया कि ट्रक महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर लुधियाना की ओर जा रहा था। इस बीच सेंधवा नगर के हाई स्कूल के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी शाकिब शेख ने बताया कि वह देर रात अपने काम से सेंधवा के नए बस स्टैंड की ओर से लौट रहे थे। इस बीच एक ट्रक उन्हें ओवरटेक कर तेज गति से आगे निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद उसने गाय को टक्कर मारी और फिर पलट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें