बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का बाघ छोटा भीम फिर चर्चा में है। इस बाघ ने खितौली जोन को अपनी टेरिटरी बना रखा है। आम तौर पर पर्यटकों को यह कम ही दिखाई देता है। गुरुवार को इसने पर्यटकों को कई फोटो क्लिक करने का मौका दिया और कुछ ही सेकंड में झाड़ियों में गुम हो गया। यह सब पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
गुरुवार को बांधवगढ़ में सफारी कर रहे पर्यटकों को छोटा भीम ने दीदार दिए और कुछ ही सेकंड में झाड़ियों में गुम हो गया। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। आम तौर पर छोटा भीम के दीदार कम ही होते हैं और जब होते हैं तो पर्यटकों का उत्साह चरम पर होता है। झट से कैमरे निकले और वनराज को उसमें कैद करने की होड़ सी लग गई। कई पर्यटक तो छोटा भीम को देखते ही रह गए। वीडियो में छोटा भीम पेड़ के साथ अठखेलियां करता दिखा।