फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कान्हा में करंट से बाघ का शिकार करने वाला आया गिरफ्त में, दो शिकारी फरार

Sat, 09 Mar 2024 08:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/बालाघाट

सार

कान्हा नेशनल पार्क में बाघ का शिकार करने वाले को वन विभाग ने पकड़ लिया है। उसने ही शिकार के इरादे से करंट बिछाया था। इसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई।    
विज्ञापन
1 of 2
करंट लगाकर बाघ का शिकार करने वाला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
कान्हा नेशनल पार्क प्रबंधन ने करंट लगाकर बाघ की शिकार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्त में लिया है। आरोपी के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने वन्य प्राणी का शिकार करने के लिए विद्युत तार की लाइन बिछाई थी।

बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित ग्राम करेली स्थि एक खेत में व्यस्क बाघ का शव मिला। ग्रामीणजनों ने पार्क प्रबंधन को इसकी सूचना दी थी। पार्क प्रबंधन के कर्मचारी को बाघ का शव पर करंट के निशान मिले थे। शव के पास से विद्युत तार भी बरामद हुए थे। विद्युत तार लगाकर आठ से दस वर्ष के वयस्क बाघ का शिकार किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
करंट लगाकर बाघ का शिकार करने वाला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
दो शिकारी फरार
कान्हा टाइगर नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पी गोयल ने बताया कि बाघ का शव जिस स्थान में मिला, वहां कोई फसल नहीं लगी थी। वन्यप्राणियों का शिकार करने के लिए विद्युत तार लगाया गया था। विद्युत तार लगाने वाले एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया है। उसने स्वीकार किया है कि दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वन्यजीव का शिकार करने के लिए उसने विद्युत तार लगाए थे। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें