यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा को स्वच्छ करने के लिए अब तक किए गए कामों का ब्यौरा दिया और कहा कि इसके लिए आम लोगों को भी आगे आना होगा। योगी बुधवार को लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर होमगार्ड संगठन की ओर से निकाली जा रही नमामि गंगे जागृति यात्रा को रवाना करने से पहले कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 7
योगी ने राज्य सरकार की ओर से गंगा की सफाई में किए गए काम का ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 5 जुलाई से अभियान चलाकर गंगा के किनारे एक करोड़ 30 लाख से अधिक पौधे लगाए। गंगा किनारे बसे 25 जिलों के 1627 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
3 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। सिर्फ गंगा मइया कहने से गंगाजी को स्वच्छ नहीं किया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि गंगा में पूजन सामग्री एवं अन्य ठोस कूड़ा न डाला जाए। अगर हम अपनी नदियों को नहीं बचा पाए तो पूरा उत्तर भारत रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा। (सलामी लेते सीएम योगी साथ में हैं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना।)
4 of 7
योगी ने कहा कि गंगा के दोनों तटों पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएं। ऐसा करने से आने वाले एक साल में परिवर्तन दिखाई देगा। इलाहाबाद में 2019 में होने वाले अर्धकुंभ से पहले गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए अभी से संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जुलाई 2014 में नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत की थी। इसमें गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक गंगा की अविरलता बनाए रखने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
इससे पहले परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि इस अभियान से गंगा को स्वच्छ करने में मदद मिलेगी। सरस्वती ने मुख्यमंत्री को हरी इलाइची और रुद्राक्ष की माला पहनाई और पीपल का पौधा भेंट किया। इस मौके पर होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, प्रमुख सचिव होमगार्ड कुमार कमलेश, डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार मौजूद थे।
बिजनौर से बलिया तक का सफर तय करेगी यात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स विभाग की पहल पर केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त कार्यक्रम के तहत यह यात्रा बिजनौर से बलिया तक 1025 किलोमीटर का सफर तय करेगी। नौ अगस्त से 6 सितंबर के बीच 25 जिलों में इसका स्वागत किया जाएगा। वहां के जनप्रतिनिधि इसकी अगुआई करेंगे। इससे आम जनता, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों, नौजवानों, किसानों और छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे परियोजना से जोड़ने में सफलता मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंसास राइफल से लैस होमगार्ड्स की परेड की सलामी ली। (यात्रा को झंडी दिखाकर विदा करते सीएम योगी।)