लखनऊ में सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच पहुंची विद्या बालन, देखें फिर क्या हुआ
Wed, 09 Aug 2017 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विद्या बालन
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन बुधवार को लखनऊ में थीं। वह यहां गोपालखेड़ा प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बीच पहुंची। तस्वीरों में देखें क्या-क्या हुआ।
विद्या बालन
विद्या बालन लखनऊ में एक कार्यक्रम के तहत बच्चों को इंग्लिश सीखने के लिए जागरूक करने पहुंची थीं।
विद्या बालन
विद्या के पहुंचते ही यहां जोरदार बारिश हुई। उन्हें गाड़ी से उतरकर पैदल स्कूल तक जाना था। इस दौरान वह कीचड़ के बीच से संभलते हुए बच्चों के बीच पहुंचीं।
विद्या बालन
विद्या ने स्कूल पहुंचकर बच्चों से नमस्कार किया जिसका जवाब बच्चों ने बड़े उत्साह से दिया। सरकारी स्कूल के बच्चे अपने बीच ‘हीरोइन’ को पाकर बहुत खुश हुए।
विद्या बालन
विद्या ने कहा कि मैं यहां आई हूं तो छाप छोड़कर जाऊंगी और उन्होंने ऑयल पेंटिंग भी बनाई।
विद्या बालन
इस दौरान विद्या ने खेल-खेल में इंग्लिश के कुछ शब्द भी बच्चों को सिखाए।