फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले, 'मुझे नहीं चाहिए स्पेशल ट्रीटमेंट, मैं जमीन पर बैठने वाला आदमी'

Fri, 02 Jun 2017 09:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि मेरे भ्रमण, निरीक्षण अथवा अन्य कार्यक्रमों के दौरान विशेष व्यवस्था कतई न की जाए। किसी तरह का स्पेशल अरेंजमेंट न किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं जमीन पर बैठने वाला आदमी हूं। इसलिए अलग से व्यवस्‍था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का सम्मान ही मुख्यमंत्री का सम्मान है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री शुक्रवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव आईटी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सूचना एवं निदेशक सूचना सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सचिव एवं विशेष सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
योगी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समय से निदान न करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर दंडित किया जाए। अधिकारी जनता से सीधा संवाद स्थापित करें और सोशल मडिया को सक्रिय बनाने के लिए सोशल मीडिया हब बनाएं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि वह खुद जल्द ही समाधान दिवस का औचक निरीक्षण प्रारंभ करेंगे।

4 of 5
सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओं की जानकारी प्राप्त होने पर उनका भी निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा सोशल मीडिया को और अधिक सक्रिय करने के लिए सोशल मीडिया हब की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहा कि मेगा कॉल सेंटर से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित अवधि में कराकर शिकायतकर्ता को अवगत कराना जरूरी होगा। विभागीय अधिकारियों को कोई भी कार्य लंबित रखने की कार्यशैली हर हालत में बदलनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें