समायोजन की मांग को लेकर पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बुधवार को विधानभवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने बलपूर्वक विधानभवन के सामने से हटाकर एक ओर की सड़क खाली करवाई।
विज्ञापन
2 of 9
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कई साथियों के चोटिल होने का दावा किया है। इस दौरान करीब आधा दर्जन अभ्यर्थी गर्मी और तेज धूप में बेहोश हो गए। दिनभर अभ्यर्थी विधानभवन के सामने एक ओर की सड़क पर कब्जा जमाए रहे।
विज्ञापन
3 of 9
दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्ता कर न्यायालय में अभ्यर्थियों की प्रभावी पैरवी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
4 of 9
पुलिस भर्ती संघर्ष समिति के आह्वान पर सैकड़ों अभ्यर्थी सुबह विधानभवन के सामने जुट गए। अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक सड़क के एक ओर करना शुरू कर दिया। अफरातफरी में जौनपुर के अमित कुमार चोटिल हो गए। उनके हाथ और सिर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
5 of 9
उनका आरोप है कि पुलिस ने कई अभ्यर्थियों की पिटाई की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह ने बताया कि सपा सरकार ने 29 दिसंबर 2015 में सिपाहियों की 34716 पदों पर भर्ती निकाली थी।
विज्ञापन
6 of 9
भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ दलगत राजनीति के चलते उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी गई। कोर्ट ने 27 मई 2016 को एक अंतरिम आदेश जारी कर परीक्षाफल के अंतिम परिणाम के प्रकाशन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
7 of 9
सरकार के अधिवक्ता ने शुरू में तो न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। उनके अनुसार बाद में लापरवाही के चलते उचित पैरवी नहीं की जा रही। इसकी वजह से 28916 पुरुष और 5800 महिला पुलिस आरक्षी के अलावा पीएसी आरक्षी के पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। (धूप में बेहोश होकर गिरी एक अभ्यर्थी को ले जाते उसके साथी।)
8 of 9
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की सीएम से वार्ता कराई। वार्ता से वापस लौटे वीर बहादुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने का आश्वासन दिया है। सीएम का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौटे।
अभ्यर्थियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया
लक्ष्मण मेला मैदान में सुबह से धरना दे रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों में इटावा की पूनम, मऊ के किशन सिंह, योगेन्द्र प्रताप यादव, गाजीपुर के बब्बन यादव, बलिया के जितेन्द्र सिंह, राहुल और राजू तेज धूप गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। इसमें से कई लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।