फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भाजपा का गांधी परिवार पर 'ट्रिपल अटैक', साथ ही सौगातों की बारिश भी, तस्वीरें

Wed, 11 Oct 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भाजपा ने गांधी परिवार पर ट्रिपल अटैक किया। इस मौके पर यूपी सराकर ने अमेठी पर सौगातों की भी बारिश कर दी। कौहार के मैदान में मंगलवार को दल-बल के साथ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के लिए विकास का पिटारा खोल दिया। उन्होंने न सिर्फ कई योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया बल्कि उन्होंने अमेठी में विकास की गंगा बहाने की घोषणा भी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी सीएम की घोषणा के साक्षी बने।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी परिवार पर अमेठी की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उनकी तीन पीढ़ियों ने अमेठी के ‌लिए क्या किया।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सम्राट साइकिल फैक्ट्री के नाम पर ली गई जमीन पर या तो उद्योग चलेगा या फिर किसानों को उनकी जमीन वापस करनी होगी। किसानों ने जमीनें रोजगार के लिए दी थीं। राजीव गांधी फाउंडेशन को किसी भी कीमत पर जमीन हड़पने नहीं देंगे। योगी ने कहा कि कहीं दामाद जमीन हड़पे और कहीं पुत्र, यूपी में ऐसा नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले वे जब अमेठी चुनाव लड़ने आई थी तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे यह वादा लिया था कि वे हारें या जीतें अमेठी के विकास तक उनका संघर्ष चलता रहेगा। मेरे जीवन का यह सौभाग्य है कि मैं भाजपा की प्रतिनिधि बनकर यहां आई थी और आज दीदी बन गई। कहा कि रिश्ता बहन से जोड़ा है और इस रिश्ते में कोई स्वार्थ नहीं होता। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर हमने पिपरी गांव के लोगों से किया गया वादा पूरा किया। यहां के किसानों की जमीनें गोमती नदी के कटान में समा जाती थीं। साठ साल से इस समस्या से जूझने वाले किसानों ने पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था। इस परियोजना के लिए 15 करोड़ स्वीकृत हुए हैं जिनकी पहली किस्त एक करोड़ के रूप में जारी हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
इस मौके पर मुसाफिरखाना ब्लॉक के पिपरी गांव में गोमती नदी पर 15 करोड़ की लागत से बंधा व एक सीएचसी के शिलान्यास के साथ ही गौरीगंज शहर में सीएमओ कार्यालय के आवासीय व अनावासीय भवन तथा कलेक्ट्रेट के आवासीय भवन की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने बहादुर ब्लॉक के ओदारी गांव में बनकर तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मंशा अमेठी में विकास की गंगा बहाने की है। स्मृति को अमेठी के विकास के प्रति गंभीर बताते हुए योगी ने उन्हें हर संभव सहयोग का वादा भी किया।

4 of 6
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
-मुसाफिरखाना के पिपरी गांव में गोमती नदी पर कटान रोकने के लिए 15 करोड़ की लागत से बंधा।
-सीएमओ कार्यालय व आवासीय भवन का शिलान्यास।
-शहर के नगरवां में एफएम रेडियो सेंटर का शिलान्यास।
-अमेठी के ताला में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का शिलान्यास।
-अमेठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास।
-कलेक्ट्रेट के आवासीय व अनावासीय भवनों का शिलान्यास।
विज्ञापन

5 of 6
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-जिला अस्पताल में राजकीय क्षय रोग औषधालय का उद्घाटन।
-बहादुरपुर ब्लॉक के ओदारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन।
-मुसाफिरखाना ब्लॉक के कस्थुनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण।
-अमेठी, शाहगढ़ व भादर स्थित सीएचसी में रोगी आश्रय स्थल का उद्घाटन।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
2500 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र।
100 लाभार्थियों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का स्वीकृति पत्र।
25 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल।
700 श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।
तीन हजार  लाभार्थियों को व्यक्तिगत प्रसाधन निर्माण का स्वीकृति पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें