फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र बोले, आप के नेता बन रहे VIP कल्चर का हिस्सा!

Thu, 09 Apr 2015 09:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले योगेंद्र यादव ने कहा कि उन लोगों की आगे की दिशा स्वराज संवाद में तय होगी। यह संवाद अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को गुड़गांव में होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

योगेंद्र बोले, आप के नेता बन रहे VIP कल्चर का हिस्सा!

2 of 5
उन्होंने कहा, ‘आप’ का उदय ही व्यक्तिवाद व सत्ता के केंद्रीयकरण से अलग हटकर एक नया राजनीतिक विकल्प देने के लिए हुआ था, लेकिन आज इसमें भी व्यक्तिवाद हावी हो गया है। पिछले छह हफ्तों से पार्टी में जो घटित हुआ, यह उसका उदाहरण है।
विज्ञापन

योगेंद्र बोले, आप के नेता बन रहे VIP कल्चर का हिस्सा!

3 of 5
स्वराज संवाद की तैयारियों के सिलसिले में लखनऊ के कार्यकर्ताओं से मिलने आए योगेंद्र यादव ने सौम्य व सधी भाषा में केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा, तीन-चार साल पहले दिल्ली के रामलीला मैदान पर जिस मशाल को लेकर चले थे, उसी को बचाने के लिए यह संवाद हो रहा है। इसमें आगे की दिशा तय की जाएगी।

योगेंद्र बोले, आप के नेता बन रहे VIP कल्चर का हिस्सा!

4 of 5
पार्टी तोड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, इसका प्रयास तो 28 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक से ही शुरू हो गया था। प्रोफेशनल बाउंसर बुलाकर लोगों को बाहर निकाला गया। उनकी या प्रशांत भूषण की कोई व्यक्तिगत समस्या न पहले थी, न आज है। लेकिन पार्टी जिन उद्देश्यों को लेकर बनी थी उससे भटक गई है। हमारा सवाल केवल इतना है कि पार्टी के सारे फैसले केवल चंद लोग ही क्यों करें ?
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बोले, आप के नेता बन रहे VIP कल्चर का हिस्सा!

5 of 5
योगेंद्र ने कहा, हो सकता है कि इस पत्रकार वार्ता के बाद उन्हें भी पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। पार्टी में जिस तरह पुराने कार्यकर्ताओं को बगैर कारण बताए व नोटिस दिए निकाला जा रहा है, उससे साबित होता है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है। सत्ता में आने के बाद पार्टी के ही कुछ नेता वीआईपी संस्कृति का हिस्सा बन रहे हैं। योगेंद्र ने यह टिप्पणी गोपाल राय द्वारा लाल बत्ती व हूटर लगी गाड़ी के इस्तेमाल पर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें