मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
Sat, 05 Apr 2014 06:26 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला,लखनऊ
2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाने के लिए प्रदेशभर में शनिवार से महायज्ञ शुरू हो गया।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
इसमें मुख्यतौर पर सपा के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
दोपहर करीब 12 बजे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी पूजा करने यहां पहुंचे।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
मुलायम के आते ही महायज्ञ के लिए तैयार किए गए 11 कुंडों में विधिवत आहुति पड़नी शुरू हो गईं।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
मुलायम को पंडितों ने संकल्प दिलाया, कलावा बांधा और विजयी भव का आर्शीवाद दिया। मुलायम ने पुष्पांजलि अर्पित की।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
मुलायम ने भी अपनी जीत की कामना से विजय कलावा बंधवा लिया।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
कलावा बांधने के बाद वहां मौजूद पंडितों ने मुलायम को लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
इसके बाद वहां मौजूद मुलायम के खास मंत्री मनोज पांडेय उनसे कुछ कहने लगे, लेकिन मुलायम ने उन्हें कुछ समझा दिया...
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
हालांकि, शायद यज्ञ में आहुति डालने के लिए कह रहे पंडित संतुष्ट नहीं हुए और मुलायम को समझाने की कोशिश करने लगे।
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
मान-मनौव्वल काम आई और मुलायम ने पुष्प हाथ में ले लिए...
मुलायम के पीएम ड्रीम के लिए महायज्ञ शुरू
मुलायम ने आहुति तो नहीं दी, पर पुष्पांजलि करके ही वहां से रवाना हो लिए। गौरतलब है कि ऐसे ही यज्ञ यूपी में 11 जगहों पर हो रहे हैं। (सभी फोटो-महेंद्र तिवारी)