जनेश्वर मिश्र पार्क शनिवार की शाम खतरनाक पहलवानों की फ्री स्टाइल फाइटिंग के नाम रहा। कहने को रैफरी जरूर फाइट को संभालने की कोशिश कर रहे थे मगर रेसलरों के गुस्से से वह भी नहीं बच सके और चोट खाकर रिंग के बाहर हो लिए।
विज्ञापन
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
2 of 10
अपने साथी को मार खाता देख कर एक पहलवान को दो ने पीटना शुरू कर दिया। रिंग की लड़ाई बाहर दर्शकों के बीच लड़ी गई।
विज्ञापन
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
3 of 10
इन सब के बीच टाइगर खान ने सभी पहलवानों को पछाड़ते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क के वीकेंड ईवेंट में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
4 of 10
टाइगर खान ने डैन साइको और नैश को हराया जबकि बीच में आए रेसलर टारनेडो डीजे को भी रिंग से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
5 of 10
उद्घोषक ने आखिरकार माना कि फाइट्स स्क्रिप्टेड हैं मगर चोटें असली जो रेसलर खाते हैं। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में आए दर्शकों ने टाइगर खान का जम कर समर्थन किया।
विज्ञापन
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
6 of 10
एलडीए ने इंडियन रेसलिंग सीरीज के आयोजक के साथ मिल कर वीकेंड ईवेंट्स के दौरान यहां कुश्ती का आयोजन किया। जनसंपर्क अधिकारी भावना सिंह की मौजूदगी में कुश्ती में दांव पेंच तो कम मगर जोश ज्यादा दिखा।
विज्ञापन
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
7 of 10
बिल्कुल खेल चैनलों पर आने वाले टीएनए रॉ और डब्ल्यूडब्ल्यूई के मुकाबलों की तरह यहां पहलवानों ने सारे नियमों को ताक पर रख कर केवल एक-दूसरे को पछाड़ने का हुनर दिखाया। करीब 20 मिनट के संघर्ष के बाद टाइगर खान ने डैन साइको को कड़े मुकाबले में हराया। अगला मैच दो नए पहलवानों के बीच होना था।
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
8 of 10
मगर टाइगर खान ने दूसरी चुनौती स्वीकार की और अगले मुकाबले में उन्होंने नैश को भी हराया। फाइट के आखिर में टारनेडो डीजे ने बीच में आकर टागर खान पर नैश के साथ मिल कर हमला बोल दिया।
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
9 of 10
मगर टाइगर ने अपने क्रॉस जंप से दोनों ही रेसलरों को रिंग में धराशाही कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। आखिरकार टारनेडो डीजे टाइगर खान को एक और फाइट के लिए चुनौती देने लगे मगर आयोजकों ने उनकी चुनौती को अस्वीकार कर दिया।
लड़ते-लड़ते दर्शकों के बीच पहुंचे पहलवान, रेफरी भी पिटा, तस्वीरें
10 of 10
इंडियन रेसलिंग सीरीज के संस्थापक सदस्य कामिल खान ने बताया कि दूसरे देशों की तरह से इस फाइट को भारत में भी पहचान दिलाई जा रही है। बहुत जल्द ही 22 रेसलरों को मिला कर एक बड़ी फाइट करवाई जाएगी। इससे पहले चार-पांच बार ऐसी फाइट हो चुकी है।