शहीद स्मारक पर दीपदान के सलाना इवेंट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यपाल राम नाईक का इंतजार करते-करते जमीन पर ही बैठ गए। राज्यपाल तबियत खराब होने की वजह से अभी तक नहीं पहुंच सके हैं। शहीद दिवस पर राजधानी लखनऊ के शहीद स्मारक पर सलाना दीपदान का आयोजन किया जाता है। इसके लिए शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश भी अधिकारियों के साथ पहुंचे। ...और राज्यपाल राम नाईक का इंतजार करते रहे। शहीद स्मारक पर बैठे सीएम अखिलेश व अधिकारियों की एक तस्वीर।