फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2023 : विजय रथ पर सवार टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया इकाना स्टेडियम में अभ्यास

Fri, 27 Oct 2023 05:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, लखनऊ

सार

मुकाबले के लिए बुधवार रात लखनऊ पहुंचने वाली भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को इकाना स्टेडियम पहुंची। टीम ने अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने मुख्य स्टेडियम में फुटबॉल खेलकर की।
विज्ञापन
1 of 6
world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
विश्वकप में लगातार पांच मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज टीम इंडिया की अगली चुनौती मौजूदा विश्वविजेता इंग्लैंड टीम होगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 29 अक्तूबर को होने वाले इस मुकाबले में जहां टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर संघर्ष कर रही इंग्लैंड टीम के आगे यह मुकाबला जीतकर विश्वकप में अपनी संभावनाओं को बनाए रखने का लक्ष्य होगा। मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी शुक्रवार दोपहर लखनऊ आ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
मुकाबले के लिए बुधवार रात लखनऊ पहुंचने वाली भारतीय टीम ने बृहस्पतिवार को इकाना स्टेडियम पहुंची। टीम ने अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत खिलाड़ियों ने मुख्य स्टेडियम में फुटबॉल खेलकर की। मैच के दौरान जहां रोहित, कोहली और अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी एक टीम में दिखे तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल और शुभमन गिल ने दूसरी टीम से जोर आजमाइश की। 
विज्ञापन

3 of 6
world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तेज गेंदबाज बूमराह क्षेत्ररक्षण करते देखे गए। मुकाबले तैयारी की अगली कड़ी में खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। करीब 45 मिनट के अभ्यास के बाद टीम के खिलाड़ियों ने बी ग्राउंड का रुख किया, जहां खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान कई स्थानीय क्रिकेटर भी नेट्स से जुड़े, जिन्होंने कोहली, रोहित, राहुल को देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास कराया।

4 of 6
world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया ने अभी तक इकाना स्टेडियम में दो टी-20 और एक वनडे मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं वनडे में शिखर धवन वाली अगुवाई वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मेजबान टीम इकाना स्टेडियम में पहला वनडे जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
विज्ञापन

5 of 6
world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
29 अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में होना वाला यह मैच लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जा सकता है। ऐसे में टीम प्रबंधन एक तेज गेंदबाज को कम करके अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दे सकता है। इससे टीम का स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत होगा। जहां तक शार्दुल ठाकुर का सवाल है तो उन्हें घर्मशाला वाले मैच की तरह बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले की भांति टीम प्रबंधन पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर लखनऊ में उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला
विश्वकप के अभी तक हुए तीन मुकाबलों की बात की जाए तो इकाना स्टेडियम में अभी तक बल्लेबाजों को खासी मदद मिली है। चूंकि देर शाम मौसम में ठंड हो गई है। ऐसे में ओस का असर मुकाबले में पड़ सकता है। हालांकि ओस के बावजूद लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए जीत की संभावना ज्यादा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें