फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में शराब के नशे में भिड़ गईं लड़कियां, रोकने की जगह हूटिंग करते और वीडियो बनाते रहे लोग, 10 गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 11:21 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : amar ujala
समिट बिल्डिंग में माई बार हेडक्वार्टर के अंदर रविवार रात को युवक-युवतियां शराब के नशे में डांस कर रहे थे। इसी बीच तीन-चार युवतियां आपस मे गाली-गलौज करने लगीं और एक दूसरे के बाल खींचने लगीं। यह देख अंदर शराब के नशे में झूम रहे लोग हूटिंग करने लगे।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
हूटिंग इस तरह कर रहे थे कि जैसे वहां कोई विशेष आयोजन हो रहा हो। धीरे-धीरे यह मामला बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई। कई लोग तो उन्हें शांत कराने की बजाय उनका वीडियो बनाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
रविवार रात माई बार हेडक्वार्टर के अंदर का नजारा किसी विशेष आयोजन की तरफ इशारा कर रहा था। लोग शराब के नशे में तेज म्यूजिक की धुन पर डांस कर रहे थे। वहीं कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत तीन-चार युवतियां आपस में गालियां देने लगीं। देखते ही देखते एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं।

4 of 13
- फोटो : amar ujala
अचानक से गालियां देते हुए एक-दूसरे का बाल पकड़कर जमीन पर गिराने का सिलसिला शुरू हो गया। इसे देख आसपास नशे में झूम रहे लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा। विवाद बढ़ता देख बार में काम करने वाली महिला बाउंसर भी पहुंचीं और सभी को अलग किया। इसके बाद सभी को बाहर जाने को कहा गया।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
बार के बाहर भी हुई दो गुटों में मारपीट
बाहर निकलते ही दो गुट हो गए। सभी ने एक-दूसरे को गालियां देनी शुरू कीं और देख लेने की धमकी दी। इसी बीच दो युवतियों ने एक युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। देखते-देखते वहां भी हाथापाई होने लगी।

 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
अंदर और बाहर मारपीट करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान बार के सुरक्षाकर्मी वहां तमाशबीन बने रहे। जब मामला हद से बाहर हो गया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही वहां से सभी फरार हो गये।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
समिट बिल्डिंग में चल रहे तीनों बार बंद
समिट बिल्डिंग के माय बार हेडक्वार्टर में उत्पात का इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि तीन मुकदमे दर्ज कर लिए गए। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को बिल्डिंग में स्थित तीनों बार सील करवा दिए। अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना बार नहीं खुलेगा। वहीं, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बिल्डिंग में सहायता केंद्र भी बना दिया है।

8 of 13
- फोटो : amar ujala
एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक रविवार रात को बार में युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसकी जानकारी पर रात को ही बार को बंद करवा दिया गया था। वहीं, सोमवार सुबह पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर टीम समिट बिल्डिंग गई थी। टीम ने यहां चल रहे तीनों बार सील कर दिए।

9 of 13
- फोटो : amar ujala
तीन मुकदमे किए गए दर्ज
एसीपी विभूतिखंड के मुताबिक मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें दो केस पुलिस ने और एक मुकदमा माय बार हेडक्वार्टर के प्रबंधक राजेंद्र मौर्या ने दर्ज कराया है। उनकी तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि 31 जनवरी की रात करीब 11.15 बजे कॉमन हॉल में कुछ युवक-युवतियों ने आपस में मारपीट की। इसमें विकासनगर के हमजा, रोहित सिंह, आकांक्षा पांडेय, रश्मी व डाली शामिल थे। बार कर्मचारियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गए।

10 of 13
माई बार में मारपीट का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
वहीं, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की टीम ने मारपीट के दौरान तमाशबीन बने सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें रवि गुप्ता, शरीफ अहमद, संजय कुमार, आदर्श अवस्थी, रविशंकर तिवारी, रमेश वर्मा, परवेज, रवि सोनी, देवेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह शामिल हैं।

11 of 13
- फोटो : amar ujala
बार लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी
जिला आबकारी विभाग ने माई बार हेडक्वार्टर का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्रा ने बताया कि निरीक्षक ने सोमवार को जांच के बाद देर शाम रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर मानकों के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर बार का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।

12 of 13
- फोटो : amar ujala
बिल्डिंग में खुलेगी पुलिस चौकी
स्वतंत्र सिंह के मुताबिक समिट बिल्डिंग के जिन फ्लोर पर बार है, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने तक सील कर दिया गया है। बार के मालिकों और समिट के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही पुलिस कमिश्नर की ओर से बार को खोलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
बताया कि जल्द से जल्द समिट बिल्डिंग में पुलिस चौकी खोली जाएगी। वहीं, अराजकता फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को ही पुलिस सहायता केंद्र बना दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, बार के संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की सख्त हिदायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें