फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

Wed, 18 Nov 2015 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
रात भर कीर्तन अरज के बाद सुबह होने का इंतजार था। इधर घड़ी ने 6 बजाये कि गोमती के घाट पर छठ माई की गवनई गूंज उठी। गवनई के साथ सूप भरी कोसी और दीया जलाये महिलाओं की टोली अपनी वेदी के पास पूजन को जुटीं। ‘स्वर्ग से उगीं न सूरुजमल पुरखेते करीं न अजेर.. करीं अरजी तोहार..’।
विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

2 of 10
गवनई बीच बुधवार सुबह से ही एक बार फिर व्रती महिलाएं गोमती किनारे के घाटों पर जुटीं। पूरब की ओर मुंह करके खड़ी व्रती महिलाएं टकटकी लगा उगते सूर्य से जल्दी उगने की लोक गनवई गा उनका इंतजार करने लगीं।

विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

3 of 10
धीरे-धीरे कर भरी कोसी और सूप-सुपली के साथ कमर भर पानी में जा उतरीं। पुत्र प्राप्ति और पति की दीर्घायु के साथ सुख समृद्धि की कामना लिए महिलाओं ने दूसरा अर्घ्य दिया।

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

4 of 10
6:30 बजे सूर्यादय के बाद सात बजे तक महिलाओं ने उगते सूर्य को दिए गए दूसरे अर्घ्य के बाद सूर्यषष्ठी डाला छठ पर्व का पारण किया। इसी के साथ चार दिनों से चल रहे व्रत अनुष्ठान का समापन हुआ।

विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

5 of 10
मंगलवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने घरों को लौटी महिलाएं तड़के भोर में ही धुंध के बीच गर्म कपड़ों के साथ गोमती नदी के तटों पर पहुंची।

विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

6 of 10
कुड़ियाघाट, शनि मंदिर घाट, झूलेलाल पार्क, पक्का पुल घाटों समेत लक्ष्मण मेला घाट सुबह 5:30 बजते बजते शाम की ही तरह भर चुके थे।
विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

7 of 10
रात भर जगी व्रती महिलाएं घाट के किनारे अपने बेदी के नजदीक ही गोमा में जा उतरीं। लक्ष्मण मेला घाट पर अर्घ्य के लिए मारामारी मची। बढ़े पानी से कइयों ने समूह में अर्घ्य दिया। निशातगंज पुल के दूसरी ओर और पक्के पुल के पास संझिया घाट पर खड़ा घाट होने के चलते दिक्कतें आई।

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

8 of 10
सुबह सात बजे तक घाटों  सात बजे तक आराधना और अर्घ्य का दौर जारी रहा। इससे पहले महिलाओं ने सुसुभिताओं पर छठ का दीया जलाकर बेदी पर मौसमी फल और पकवान चढ़ाए।

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

9 of 10
कोसी और मौसमी फलों से भरी टोकरियां लेकर दिए गए अर्घ्य के फौरन बाद महिलाएं ने परिवारजनों के साथ घर पहुंचकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

छठ पूजन कर महिलाओं ने किया व्रत का पारण, तस्वीरें

10 of 10
पूजन के दौरान महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें