लखनऊ में सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को कार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लखनऊ के बीकेटी इलाके के नेवादा गांव की रहने वाली कौशल्या देवी सुबह सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस कार की तलाश कर रही है।