फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी रैली में खुद ही कुर्सी उठाकर चल पड़े राहुल गांधी, तस्वीरें

Fri, 29 Jul 2016 10:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 20
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ये तस्वीर खूब चर्चा में आ गई। जब वो खुद अपनी कुर्सी उठाकर चल पड़े।
विज्ञापन

2 of 20
दरअसल राहुल गांधी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कांग्रेस के युवा नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवा नेताओं के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 20
वो थोड़ा आगे की तरफ बैठना चाहते थे, जिससे कि युवा नेताओं से ठीक से बातचीत कर सकें, तो उन्होंने खुद ही कुर्सी उठाई और आगे चल पड़े।

4 of 20
इस दौरान जब उनकी मदद के लिए वहां मौजूद व्यक्ति आए तो उन्होंने उनकी मदद लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 20
वो खुद अपनी कुर्सी उठा कर ले गए और बैठे।
विज्ञापन

6 of 20
उन्होंने कार्यक्रम में आए युवाओं के सवालों का जवाब दिया और अपनी सरलता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

7 of 20
इसके पहले, जब राहुल गांधी युवा कांग्रेसियों के बीच पहुंचे तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।

8 of 20
इसके पहले, जब राहुल गांधी युवा कांग्रेसियों के बीच पहुंचे तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।

9 of 20
युवाओं ने भी राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

10 of 20
यूपी चुनाव को लेकर राहुल ने कहा कि हम यहां नंबर दो पर आने के लिए नहीं बल्कि सरकार बनाने के लिए लड़ रहे हैं।

11 of 20
उन्होंने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलने की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा व सपा के लोग एक दूसरे को लड़ाने का काम करते हैं।

12 of 20
राहुल गांधी युवाओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बस कांग्रेस की अच्छाइयों को जनता तक पहुंचा दीजिए। हमें सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता।

13 of 20
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते राहुल गांधी।

14 of 20
यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ राहुल गांधी।

15 of 20
राहुल गांधी ने बसपा पर भी निशाना साधा और कहा कि जब यूपी में बसपा की सरकार थी तो यहां उद्योग लगाने के ‌लिए पहले हाथी को खिलाना पड़ता था।

16 of 20
उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अच्छा लड़का बताया पर कहा कि वो जो चाहते थे वो कर नहीं पाए।

17 of 20
राहुल ने युवाओं से घुलने-मिलने की पूरी कोशिश की।

18 of 20
यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी युवाओं को सम्बोधित किया।

19 of 20
कार्यक्रम के दौरान बारिश आई। हालांकि पहले से ही इसका इंतजाम कर लिया गया था।
विज्ञापन

20 of 20
बारिश के बावजूद युवा कांग्रेसी डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें