फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

विज्ञापन
1 of 10
दो बच्चों के पिता के दूसरी शादी करने से खफा पत्नी ने ससुराल जाकर हक मांगा तो ससुराल वालों ने उसे घर में बंद कर लिया। उस पर रायफल तान दी। मामला सुलझाने के लिए महिला के साथ आई एडवा की कार्यकर्ताओं को भी ससुराल वालों ने नहीं बख्शा। घर में बंद कर उनसे भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

2 of 10
मामला चौक की जनता नगरी मोहल्ले का है। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले ससुर देवी प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवी प्रसाद के परिवारीजन आशुतोष व आशीष सहित दो अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं घर की तलाशी के बाद मिली लाइसेंसी रायफल को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

3 of 10
मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कर चुकीं अर्चना की 2013 में अभिषेक के साथ शादी हुई। यह अंतरजातीय शादी थी। अर्चना के मुताबिक उनकी 2005 से दोस्ती थी। जो शादी में बदल गई। दहेज में कार ली गई। पूरे तामझाम के साथ शादी हुई। पर शादी के बाद उसे कभी ससुराल नहीं ले जाया गया।

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

4 of 10
अभिषेक ने दुहाई दी कि इससे उसकी बहनों की शादी में अड़ंगा आएगा। वह इंदिरानगर में किराए के मकान में रहती थी। दो बच्चे होने के बाद उसे पति के दूसरी शादी कर ली। ऐसे में वह एडवा के संपर्क में आई और अपना हक पाने के लिए मंगलवार को ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

5 of 10
अर्चना जैसे ही एडवा कार्यकर्ताओं के साथ घर में दाखिल हुई ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया। एडवा की मधुगर्ग, सीमा राणा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ससुराल वाले हाथापाई करने लगे। उस पर रायफल तान जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

6 of 10
हालांकि संख्या अधिक होने और तीखे विरोध की वजह से ससुरालियों की धमकी काम नहीं आई। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला। बाहर आकर उन्होंने पुलिस फोन किया। इस पर वजीरगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक ससुर देवी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

7 of 10
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मोहल्ले में मजमा लगा रहा। अर्चना ने अपनी आपबीती सुनाई। उसके साथ हुए सुलूक पर नाराजगी तो दिखाई। उसके बच्चों पर तरस दिखाया। पर अभिषेक के परिवार से किसी ने कुछ नहीं कहा।

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

8 of 10
अर्चना ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि मेरी बहन का क्लासमेट था अभिषेक। उससे दोस्ती हुई। आखिर हमने शादी कर ली। दहेज लिया। पर ससुर देवी प्रसाद ने गुहार लगाई कि अंतरजातीय विवाह का लोगों को पता चलेगा तो मेरी तीन बेटियों की शादी नहीं हो सकेगी। मैं ससुराल में कदम न रख सकी।

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

9 of 10
इंदिरानगर में किराए का मकान ही ससुराल बन गया। अभिषेक जौनपुर में काम करता है और हफ्ते में दो दिन इंदिरानगर आता था। एक रोज जब वह घर आया तो पूरे समय मोजे पहने रखा। मैंने जबरन उन्हें उतारा तो सामने आया कि उसके पैर में धागा बंधा है। शादी वाला धागा।
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो हक मांगने पहुंची पहली पत्नी

10 of 10
पूछताछ की तो अभिषेक बोला परिवार वालों ने मेरी दूसरी शादी कर दी है। मैं सन्न रह गई। सबकुछ बिखर गया। दो बच्चे...? गुस्सा तो आना ही था। सो गुस्सा आया। तो उसने कहा दो दिन तुम्हारे साथ रहूंगा,दो दिन नई पत्नी के। बाकी दिन जौनपुर में काम करूंगा। खूब समझाया। गलत-सही की दुहाई दी। पर वह नहीं माना। आखिर पुलिस को शिकायत दी। अभिषेक मुझे और दो बच्चों को छोड़कर चला गया। आखिर मैं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाऊं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें