फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाजपा सांसद के बेटे के गोलीकांड में नया मोड़, अब आयुष की पत्नी बोली-खुदकुशी कर लेंगे

Tue, 09 Mar 2021 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अंकिता, आयुष किशोर व कौशल किशोर। - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है। आयुष ने एक वीडियो जारी कर पत्नी अंकिता और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी अंकिता ने ही उस पर गोली चलवाई थी और अब वह खुद जल्द ही सरेंडर करने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, एक टीवी चैनल पर आयुष के पिता सांसद कौशल किशोर और पत्नी अंकिता के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। डिबेट के दौरान सांसद ने फोन काट दिया जबकि और सवाल पूछने पर अंकिता ने आत्महत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा सांसद का बेटा आयुष - फोटो : अमर उजाला
आयुष ने पूरे मामले पर वीडियो जारी कर कहा कि उसके परिजन अंकिता से शादी करने को लेकर नाराज थे लेकिन फिर भी उसने अंकिता से शादी की। धीरे-धीरे उसकी सच्चाई खुलने लगी। अंकिता ने किसी और से शादी की थी और उसका तलाक भी नहीं हुआ था।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
आयुष ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन मैं घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था अंकिता ने मुझे फोन कर धमकी दी और कहा कि मैं तुम्हारे पिता के विरोधियों से मिल जाऊंगी। वो लोग मुझे ऑफर दे रहे हैं। मैं तुम्हें और तुम्हारे पिता को बर्बाद कर दूंगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला
दरअसल, भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर 3 मार्च को देर रात फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि आयुष ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी।

उसकी पत्नी के भाई आदर्श ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था। उसने कहा कि आयुष कुछ लोगों को फंसाना चाहता था इसलिए खुद पर गोली चलवाई। पुलिस आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि 3 मार्च देर रात गोली लगने के बाद आयुष को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष का साला आदर्श। - फोटो : amar ujala
इसके पहले सांसद कौशल किशोर का कहना था कि आयुष से उम्र में बड़ी अंकिता ने उसे अपने जाल में फंसाकर शादी की है। उनका कहना है कि आदर्श ने खुद ही आयुष को गोली मारी है। इसमें आयुष का कोई हाथ नहीं है। सांसद का कहना है कि घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे एसीपी व डीसीपी ने जब आयुष से पूछताछ की तो उसने सिर्फ इतना ही कहा था कि गोली पीछे से चलाई गई थी। इस वजह से वह हमलावरों को नहीं देख सका। उन्होंने कहा कि यदि आयुष को किसी को फंसाना होता तो भला वो उन लोगों के नाम क्यों न लेता। वह क्यों कहता कि हमलावरों को देख नहीं सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें