फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : वीडियो जारी कर भाजपा सांसद का बेटा बोला- पत्नी ने की हैं कई शादियां, उसी ने चलवाई गोली

Tue, 09 Mar 2021 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आयुष - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर गोली चलवाने के मामले में बहू द्वारा जान का खतरा बताए जाने के बाद अब आयुष का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने से मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। सांसद के बेटे आयुष ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। आयुष ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसकी पत्नी ने ही उस पर गोली चलवाई और वह जल्द ही सरेंडर करेगा। जारी वीडियो में आयुष ने बताया है कि कैसे उसकी अंकिता से शादी हुई और फिर किस तरह से एक-एक कर अंकिता की सच्चाई उसके सामने आने लगी।
विज्ञापन

2 of 5
कौशल किशोर - फोटो : amar ujala
आयुष ने कहा कि उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अंकिता से शादी की और कुछ महीने उनकी गृहस्थी बहुत अच्छे से चली लेकिन फिर धीरे-धीरे अंकिता के कई राज सामने आने लगे। आयुष का कहना है कि अंकिता ने उससे पहले एक अन्य शख्स से शादी की थी और तलाक भी नहीं लिया। इस बारे में जब आयुष ने अंकिता से पूछा तो दोनों के झगड़े शुरू हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
आयुष का आरोप है कि अंकिता उसे धमकाने भी लगी। जिस दिन आयुष ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था उस दिन भी अंकिता ने उसे फोन कर धमकी दी थी कि वह आयुष के पिता के विरोधियों के साथ मिल जाएगी। विरोधी अंकिता को अच्छा ऑफर दे रहे थे और उनके साथ मिलकर आयुष और उसके पिता को बर्बाद करने की भी धमकी उसने दी थी।

4 of 5
कौशल किशोर - फोटो : amar ujala
आयुष ने वीडियो में आगे कहा कि, अंकिता ने उसके साथ कई बार मारपीट की जिसके निशान उसके हाथ पर भी हैं। मारपीट के बाद अंकिता ने आयुष से कहा था कि मुझे अपनी शक्ल मत दिखाना। तब उसने कहा कि ठीक है नहीं दिखाऊंगा। फिर दो दिन बाद अंकिता का फोन आया और आयुष घर पर उसका इंतजार करने लगा। उस दिन अंकिता बहराइच गई हुई थी और उसी रात गोली कांड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आयुष ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गोलीकांड के बाद मैं लखनऊ में नहीं हूं। मैं तीन दिन नशे में रहा। आज भी मेरे दिमाग की हालत ठीक नहीं है। अंकिता ने दो शादियां कर रखी हैं। मैं उसके चक्कर में फंस गया हूं। लखनऊ आकर मैं सरेंडर करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें