हाल में यूपी पुलिस के वायरल हुए वीडियोज बेहद चौंकाने वाले हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे इन वीडियोज को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां कानून व्यवस्था की ऐसी हालत क्यों हैं। हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे कि सारे पुलिसवाले ऐसे ही हैं लेकिन ये मामले वाकई शर्मनाक हैं। जरा देखें ये तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
ये मोहनलालगंज कोतवाली का सीन है। ये एचसीपी रामयज्ञ यादव हैं जो ड्यूटी के दौरान एक शख्स से पैर दबवा रहे हैं। रविवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एसएसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि ये कोई फरियादी था जिसे एचसीपी साहब ने काम पर लगा दिया। फिलहाल सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
3 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल ट्रकों से वसूली में जुटे थे। एक नागरिक ने जानवरों से लदे दो ट्रकों से वसूली की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी।
4 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
मातहतों की वसूली का नजारा देख शर्मसार इंस्पेक्टर ने दोनों पर केस दर्ज किया। वहीं, एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करने के साथ होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
5 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
जुए का अड्डा चलवाने के लिए बिसवां के तत्कालीन कोतवाल केके मिश्र ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। रिश्वत देने के दौरान बनाया गया वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद एसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि केके मिश्र सिधौली के कोतवाल थे।
विज्ञापन
6 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
ये है लखनऊ पुलिस। वजीरगंज के संवेदनशील इलाके में मॉडर्न कंट्रोल रूम की पावर-14 के पुलिसकर्मी चैन की नींद ले रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
बता दें कि यहीं से थोड़ी दूर पर कॉलेज के आसपास छेड़छाड़ की घटनाएं आम हैं। चेन व पर्स लूट भी खूब होती है।
8 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
कानपुर के कोर्ट परिसर में जो नजारा दिखा, उसने इन दरोगा जी को नहीं लेकिन आम लोगों को जरूर शर्मसार कर दिया।
9 of 10
यूपी पुलिस की वायरल तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
दरोगा जी नशे में धुत थे और कभी कीचड़ तो कभी नाली में ऐसे बैठ रहे थे जैसे मौसम का सारा मजा उन्हें यहीं मिल रहा हो। आसपास मौजूद लोग मजे ले रहे थे तो कुछ कमेंट कर रहे थे। जब कुछ लोगों से ये नजारा देखा नहीं गया तो उन्हें रिक्शे पर लादकर घर भेज दिया गया।
ये नजारा है लखनऊ का। पारा पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिसवाले वसूली के पैसों के लिए एक-दूसरे से भिड़ गए। तूतू-मैंमैं से शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई। भीड़ में मौजूद जनता ने इस घटना का वीडियो बना लिया और ये वीडियो बहुत वायरल हुआ। खुद ही देख लीजिए...यूं ही बदनाम नहीं है यूपी पुलिस...