फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण वेडिंग इंडस्ट्री में हड़कंप, प्लानर बोले- लग रहा है बिजनेस ही बंद कर दें

Sat, 10 Apr 2021 05:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
सहालग शुरू होने के इंतजार में बैठे वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों की नजर अब 16 अप्रैल के फैसले पर है। शादियां किन शर्तों पर होंगी, कितने लोगों की मौजूदगी में होंगी, रात का कर्फ्यू हटेगा या तारीख आगे बढ़ेगी, ऐसे सवालों के साथ सुबह से वेडिंग प्लानर के फोन घनघना रहे हैं। वेडिंग प्लानर कहते हैं कि ग्राहकों की चिंता भी वाजिब है, लेकिन अभी न तो वे बुकिंग कैंसिल करा पा रहे और ना हम तैयारियां तेज कर पा रहे हैं।

10-11 अप्रैल को मोतीमहल लॉन में होने वाली पार्टी की बुकिंग रद्द करने के बाद शादी समारोह के कारोबार से जुड़े मनोज बचानी कहते हैं कि सुबह से सात क्लाइंट के फोन आ चुके हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा, पर किया भी क्या जाए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : istock
वेडिंग प्लानर हामिद कहते हैं कि पहले तो संशय था, अब वेडिंग इंडस्ट्री में हड़कंप मचा है। उम्मीद थी कि 2020 में हुए नुकसान को अप्रैल-मई की सहालग में कुछ हद तक पूरा कर पाएंगे, लेकिन अब तो लग रहा कि यह बिजनेस ही बंद कर दें। कैटर्स शाहनवाज और मुदित कहते हैं कि लोग कम होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं और ऐसे में हमें नुकसान उठाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बैंड-बाजे वालों की पेशानी पर भी बल
वायलेंट द म्यूजिकल बैंड के अनुराग श्रीवास्तव बताते हैं कि 10 से 16 तारीख तक पार्टियों व अन्य शुभ समारोहों के लिए बैंड बुक था। पांच बुकिंग रद्द हो चुकी हें। शादियों की बुकिंग के लिए कोई फोन नहीं आया।

4 of 5
- फोटो : pixabay
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान : दो बुकिंग कैंसिल का आवेदन
अधिशासी अभियंता अजय पवार बताते हैं कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस बार बुकिंग न के बराबर है। इसका एक कारण यह भी है कि समारोह का आकार छोटा हो गया है। अप्रैल में चार इवेंट बुक हैं, जिनमें से दो रद्द किए जाने का आवेदन आ गया है। इसके बाद जून की बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शादियों में मेहमान बनकर बाहर से आने वाले और बाहर जाने वालों ने रद किया जाना-जाना
हजरतगंज निवासी शशि टंडन को सहेली की बेटी की शादी में गुजरात जाना था। इधर कोरोना बढ़ा, उधर उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। शशि कहती हैं कि शादी भी अब धूमधाम से होगी या साधारण तरीके से इस पर संशय है। ऐसे में भीड़ बढ़ाने से क्या फायदा।

वहीं, इंदिरानगर में रहने वाली कविता शर्मा के बेटे रचित की शादी भोपाल जाकर होनी है। सारे नाते-रिश्तेदारों को यहां से साथ जाना था। संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए कविता व उनके परिवार से अब सिर्फ पांच लोग जाएंगे और बहू को विदा कर लाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें