लखनऊ व आसपास के जिलों में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लखनऊ में बुधवार सुबह से ही धूप काफी तेज थी। लोग घरों से बाहर निकलने पर पसीने से तरबतर नजर आए। इसके पहले जून के शुरुआती दिनों में मौसम के नरम तेवरों का रुख मंगलवार को भी तीखा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
अधिकतम पारा 36 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। दोपहर में बाहर निकले लोग धूप की तपिश से बेहाल नजर आए। दिन का अधिकतम पारा 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप से बेहाल लोग छांव खोजते रहे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी मौसम के तेवर अगले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रह सकते हैं।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
सप्ताह के आखिरी दिनों में मौसमी बदलाव के आसार हैं, जिसके तहत आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही धूप की तेजी से राहत दिला सकती है।