फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद कई जिलों मे अचानक बढ़ी ठंड

Mon, 16 Nov 2020 02:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में रविवार की रात अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। सभी जगह अब ठंड बढ़ गई। तेज हवाओं के साथ खूब तेज बारिश हुई। कई जिलों में ओले गिरने की भी सूचना है । बदले मौसम का असर पारे पर भी पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि, जिलों में अलग-अलग जगह हुए जलभराव से लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। देश के कई हिस्सों मे बारिश ओर ओले की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

तेज बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अम्बेडकरनगर जिले में सुबह 6 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. धान की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. जिला मुख्यालय के विद्युत उपकेंद्र में गड़बड़ी आ जाने से आपूर्ति ठप पड़ गई है. कई ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल है. इससे पेयजल को लेकर भी किल्लत हुई है।

हालांकि, राजधानी लखनऊ में 11 बजे के बाद हल्की धूप निकल आय़ी जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें