खास बात यह भी कि पार्टी के वोटबैंक में गिरावट का सिलसिला रुक नहीं रहा है। उपचुनाव में पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव से कम मत प्रतिशत पर ही ठिठक गई। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को औसत 23.62 फीसद वोट मिले थे। उपचुनाव में यह 18.97 फीसद ही रह गई।
राजभर समाज में नए चेहरे को उभारने की रणनीति
भीम राजभर अपने समाज में भी प्रदेश के लिए कोई बड़ा चर्चित नाम नहीं है। सिर्फ बसपा की बात करें तो यहां अब तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर की गिनती ही असरदार राजभर नेताओं में होती रही है। लेकिन मायावती ने पिछड़े समाज में राजभर समाज से भीम के रूप में नया चेहरा देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि पिछड़े वर्गों में बसपा की पकड़ अन्य जातियों की अपेक्षा राजभर समाज में कुछ ज्यादा है। 2017 की भाजपा लहर में भी पार्टी के दोनों राजभर विधायक चुनाव जीते। सुखदेव राजभर की बढ़ती उम्र और रामअचल के कुछ मुकदमों में उलझने की वजह से मायावती ने राजभर समाज से नया चेहरा आगे लाने का फैसला किया है। कम चर्चित लेकिन दो वरिष्ठ राजभर नेताओं की अपेक्षा कम उम्र के भीम पर मायावती ने बड़ा दांव लगाया है।
मुख्तार से मुकाबला कर चुके हैं भीम
भीम राजभर 2012 के विधानसभा चुनाव में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मुकाबला कर चुके हैं। तब मुख्तार कौमी एकता दल से प्रत्याशी थे और मायावती ने भीम को उनके मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था। भीम ने मुख्तार को कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे नंबर पर रहकर 5900 वोटों से चुनाव हार गए थे।
मुनकाद अली को उत्तराखंड का प्रभार
बसपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पूर्व सांसद मुनकाद अली को उत्तराखंड का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। वह प्रदेश में आगरा व अलीगढ़ मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी पहले से देख रहे हैं।
10 नवंबर, उपचुनाव नतीजे....
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र
लकी यादव - सपा - 73468
धनन्जय सिंह - निर्दलीय - 68836
मनोज कुमार सिंह - भाजपा - 28840
जय प्रकाश दुबे - बसपा - 25180
बांगरमऊ
श्रीकांत कटियार - भाजपा - 71303
आरती बाजपेयी - कांग्रेस- 39983
सुरेश कुमार पाल - सपा- 35322
महेश प्रसाद - बसपा - 19062
बुलंदशहर
उषा सिरोही - भाजपा - 86645
मोहम्मद यूनुस - बसपा - 66943
मो. यामीन-आसपा- 13530
सुशील चौधरी - कांग्रेस- 10319
प्रवीण कुमार सिंह - रालोद - 7286
देवरिया
डॉ-सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी - भाजपा - 68732
ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी -सपा - 48645
अभयनाथ त्रिपाठी - बसपा - 22069
अजय प्रताप सिंह - निर्दलीय - 19282
मुकुंद भास्कर - कांग्रेस - 3692
घाटमपुर
उपेंद्र नाथ पासवान - भाजपा - 60405
डॉ. कृपाशंकर - कांग्रेस - 36585
कुलदीप संखवार - बसपा - 33995
इंद्रजीत कोरी - सपा - 22735
टूंडला
प्रेमपाल सिंह धनगर - भाजपा - 72950
महाराज सिंह धनगर - सपा- 55267
संजीव कुमार चक - बसपा - 41010
नौगांव सादात
संगीता चौहान - भाजपा - 86692
जावेद आब्दी- सपा - 71615
फुरकान अहमद - बसपा - 38399
कमलेश सिंह - कांग्रेस - 4532