लखनऊ में सोमवार सुबह से ही धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप में लोग अपना पसीना पोंछते हुए नजर आए। घरों और ऑफिसों में भी लोगों का अब पंखें और कूलर के बिना बैठना मुश्किल होने लगा है। इसके पहले शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक शहर में हुई बारिश-बूंदाबांदी के बाद मौसम के नरम तेवरों का रुख सुबह धूप ने तल्ख बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हवा के झोंको के बीच सुबह 11 बजते-बजते तेज हुई धूप ने दिनभर इस कदर तीखे तेवर दिखाए कि लोगों को तपन का अहसास होने लगा। मार्च के पहले ही दिन 28 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचे पारे ने पसीने भी छुड़ाए।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम पारा बीते 24 घंटों में मामूली तेजी दिखाए हुए 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी तेजी दिखाते हुए 17 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सप्ताह के मध्य में सक्रिय होने वाले एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर सप्ताह के अंत तक राजधानी समेत आस-पास के इलाकों, प्रदेश में पड़ सकता है।