लखनऊ के इटौंजा इलाके से 17 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता 24 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह सरसों के खेत में मिलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने छानबीन की तो पास ही एक पॉलिथीन बैग पड़ा मिला, जिसमें युवती के फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, बैंक की पासबुक, तीन ब्लाउज व कई जोड़ी कपड़े मिले। आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने शिनाख्त कर उसके परिवारीजनों से संपर्क किया। भाई ने बताया कि युवती 15 फरवरी को मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। खोजबीन के बाद 25 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।